मुज़फ्फरनगर : उतर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव संपन्न होने के बाद रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता रहे चंद्र मोहन को मुज़फ्फरनगर का प्रभारी मंत्री बनाये जाने के बाद मुज़फ्फरनगर पहुंचे जंहा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए जिला पंचायत चुनाव और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तर्ज पर 2022 में एक बार फिर सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाये जाने और योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की बात कही। वंही बढ़ती हुई मेंहगाई पर भाजपा के प्रभारी मंत्री मेंहगाई को नियंत्रण में बताते नजर आये। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री चंद्र मोहन ने कहा की देखिये उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में कुछ घटनाएं हुई है जिनमे शासन ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्यवाही की है। जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी क्योंकि कानून सभी के लिए समान है।
उन्नाव में पत्रकार पर हुए हमले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी सभी पत्रकारों का सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी। उत्तरप्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने निश्चित रूप से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है 2022 में भी हम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार लगातार मेंहगाई पर काम कर रही है और मेंहगाई नियंत्रण में है। दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानो का आंदोलन नहीं रहा वो आंदोलन पूरी तरह से विपक्ष द्वारा प्रायोजित आंदोलन है भाजपा से लगातार पराजित होने पर विपक्ष किसानो के नाम पर ढोंग कराने के लिए अंदोलन को हवा दे रहा है इस आंदोलन से किसानो का कोई लेना देना नहीं है।
चंद्रमोहन: देखिये उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में कुछ घटनाएं हुई है जिनमे शासन ने संज्ञान लेते हुए सख्त कार्यवाही की है। जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी क्योंकि कानून सभी के लिए समान है। उन्नाव में पत्रकार पर हुए हमले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी सभी पत्रकारों का सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी। उत्तरप्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने निश्चित रूप से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है 2022 में भी हम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार लगातार मेंहगाई पर काम कर रही है और मेंहगाई नियंत्रण में है। दिल्ली के गाज़ीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानो का आंदोलन नहीं रहा वो आंदोलन पूरी तरह से विपक्ष द्वारा प्रायोजित आंदोलन है भाजपा से लगातार पराजित होने पर विपक्ष किसानो के नाम पर ढोंग कराने के लिए अंदोलन को हवा दे रहा है इस आंदोलन से किसानो का कोई लेना देना नहीं है।